शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित

कोडरमा बाजार : एसएफआइ की बैठक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में बीएड प्रशिक्षित शिक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला सह संयोजक मनीष कुमार सोनी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह मौजूद थे. संबोधित करते हुए मनीष कुमार सोनी ने कहा कि इस विद्यालय में 1100 छात्राओं पर मात्र छह […]

कोडरमा बाजार : एसएफआइ की बैठक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में बीएड प्रशिक्षित शिक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला सह संयोजक मनीष कुमार सोनी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह मौजूद थे. संबोधित करते हुए मनीष कुमार सोनी ने कहा कि इस विद्यालय में 1100 छात्राओं पर मात्र छह शिक्षक ही कार्यरत हैं. इससे शिक्षा का स्तर नीचे होता जा रहा है.

स्कूलों में बेहतर पढ़ाई, बिजली, पानी, शौचालय, पुस्तकालय आदि सुविधाओं को बहाल करने के लिए सभी को गोलबंद होकर संघर्ष करना होगा. प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह ने कहा कि छात्राओं की सभी मांगें जायज है. उन्होंने छात्र हित में जो हो सकेगा, उसे पूरा करने का आश्वासन दिया. बैठक में 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें शैय्यदा प्रवीण को अध्यक्ष, पाखी दास, ज्योति कुमारी, निकिता, मधु कुमारी को उपाध्यक्ष, उरूज नुसरत को सचिव, आंचल सिन्हा, प्रिया प्रसाद, स्मीता वर्मा, सिमरन को सह सचिव, सोनी, नीतु, प्रेरणा, रीतिका, अराध्या, नाजिया, स्वीटी, नीशु, खुशबू, काव्य राज, शिवानी कुमारी आदि को सदस्य बनाया गया. बैठक में रीतलाल कुमार महतो, करमचंद महतो, प्रमोद कुमार वर्मा, दीपक कुमार ,कांति प्रिया, नीता कुमारी, अनुपम कुमारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.