आज सड़क पर उतरेंगे मजदूर

कोडरमा : सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक मई को झारखंड (साथ में बिहार, छत्तीसगढ़, ओडि़शा व पश्चिम बंगाल) के हजारों मजदूर सड़क पर उतरेंगे़ ये मजदूर मनरेगा में काम की अत्यंत कमी, मजदूरी भुगतान में बढ़ते विलंब व मनरेगा मजदूरी में कम बढ़ोतरी का विरोध करेंगे. वर्ष 2014-15 […]

कोडरमा : सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक मई को झारखंड (साथ में बिहार, छत्तीसगढ़, ओडि़शा व पश्चिम बंगाल) के हजारों मजदूर सड़क पर उतरेंगे़ ये मजदूर मनरेगा में काम की अत्यंत कमी, मजदूरी भुगतान में बढ़ते विलंब व मनरेगा मजदूरी में कम बढ़ोतरी का विरोध करेंगे.

वर्ष 2014-15 में झारखंड के ग्रामीण परिवारों को मनरेगा में औसत केवल 37 दिन का ही काम मिला, व 30 प्रतिशत से अधिक मजदूरी का भुगतान विलंब से हुआ़ ऐसी परिस्थितियों में मजदूरों को कई कठिनाइयां झेलनी पड़ी, व कई को काम की खोज में पलायन भी करना पड़ा. जिन मजदूरों को समय पर काम या मजदूरी नहीं मिलती, उन्हें बेरोजगारी भत्ते व विलंब से भुगतान के लिए मुआवजा का अधिकार भी नहीं मिलता़ केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए मनरेगा की मजदूरी में केवल चार रुपये की बढ़ोतरी की है. वर्ष 2014-15 में 158 रुपये से 2015-16 में 162 रुपये़ जबकि खाद्य सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. मजदूर मनरेगा में सुनिश्चित काम के दिनों व नरेगा की मजदूरी में वृद्घि की मांग करेंगे.

साथ ही साथ मजदूरों के अन्य अधिकारों जैसे मजदूरी भुगतान में देरी की अवस्था में पर्याप्त मुआवजा व महिलाओं के लिए मजदूरी के साथ मातृत्व अवकाश के लिए भी आवाज उठायेंगे. इसके तहत एक मई को श्रम कल्याण केंद्र में दिन के 12 बजे से कन्वेंशन का आयोजन किया गया है. इसे अन्य मजदूर कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.