30कोडपी29बालिका टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामधन यादव.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापनबालक वर्ग में कोडरमा बना उप विजेताडोमचांच. थ्रो बॉल एसोसिएशन कोडरमा की ओर से उच्च विद्यालय फुलवरिया में आयोजित राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को खेला गया. इसमें बालक वर्ग में रांची की टीम विजेता रही, जबकि कोडरमा की टीम उप विजेता बनी. वहीं बालिका वर्ग में पलामू की टीम विजेता व बुंडू की टीम उप विजेता रही. उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में कोडरमा, धनबाद, रांची, पलामू, बुंडू व बोकारो की टीम शामिल हुई थी. मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि कोडरमा में राज्य स्तर का यह आयोजन एसोसिएशन का सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि अन्य खेल की तरह सरकार को इस खेल पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि आगे चल कर इससे जुड़े खिलाड़ी झारखंड का नाम रोशन कर सकें. विशिष्ट अतिथि मुखिया सुरेश कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव हजाम ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई दी. विजेताओं को मुख्य अतिथि रामधन यादव ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में दीपक कुमार, नगीना सिंह, राजकिशोर भारती, केदार भारती, राज किशोर सोनी, राहुल सिंह, गौतम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
थ्रो बॉल प्रतियोगिता में रांची व पलामू की टीम विजयी
30कोडपी29बालिका टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामधन यादव.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापनबालक वर्ग में कोडरमा बना उप विजेताडोमचांच. थ्रो बॉल एसोसिएशन कोडरमा की ओर से उच्च विद्यालय फुलवरिया में आयोजित राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को खेला गया. इसमें बालक वर्ग में रांची की टीम विजेता रही, जबकि […]
