स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहतर

30कोडपी27सफल विद्यार्थी शिक्षकों के साथ.कोडरमा बाजार. स्वामी विवेकानंद पब्लिक उच्च विद्यालय बुच्चीटांड़ बिरजामू ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2015 में बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां से कुल 98 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें अमित कुमार प्रसाद (पिता राजकुमार साव) व राजू कुमार राणा (पिता बासुदेव राणा) 415 अंक प्राप्त कर स्कूल स्तर पर संयुक्त रूप […]

30कोडपी27सफल विद्यार्थी शिक्षकों के साथ.कोडरमा बाजार. स्वामी विवेकानंद पब्लिक उच्च विद्यालय बुच्चीटांड़ बिरजामू ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2015 में बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां से कुल 98 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें अमित कुमार प्रसाद (पिता राजकुमार साव) व राजू कुमार राणा (पिता बासुदेव राणा) 415 अंक प्राप्त कर स्कूल स्तर पर संयुक्त रूप से प्रथम रहे. वहीं प्रदीप कुमार यादव पिता महावीर यादव 401 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे. नीरज कुमार पिता सोना यादव 399 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा सूरज कुमार यादव ने 390 अंक प्राप्त किया. यहां 98 में से 70 परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 20 द्वितीय स्थान पर रहे. विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य चंद्रदेव यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. वहीं विद्यालय के महेश राणा, केदार यादव, विनोद यादव, पंकज राणा, इसराइल अंसारी, मनोज कुमार गुप्ता, छोटन गुप्ता, जगरनाथ प्रसाद, अमित कुमार, उपेंद्र कुमार राणा, विकास यादव, राजकुमार यादव, रघुनंदन यादव, प्रदीप वर्णवाल, तुलसी पंडित, अनिता कुमारी आदि ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.