बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

30कोडपी20संबोधित करते बीईईओ.30कोडपी21कैंडल जलाकर शपथ लेती छात्राएं.मरकच्चो. कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय में स्कूल चलें, चलायें अभियान के समापन पर विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया. महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाले नाटक पहले पढ़ाई, फिर विदाई पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायी. इस दौरान बीइइओ […]

30कोडपी20संबोधित करते बीईईओ.30कोडपी21कैंडल जलाकर शपथ लेती छात्राएं.मरकच्चो. कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय में स्कूल चलें, चलायें अभियान के समापन पर विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया. महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाले नाटक पहले पढ़ाई, फिर विदाई पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायी. इस दौरान बीइइओ शैलेंद्र कुमार ने वार्डेन नीलम सिन्हा ने कहा कि शत प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करें और उन्हें हरा फीता दें. छात्राओं ने कैंडल जला कर बाल विवाह रोकने, कम से कम इंटर तक पढ़ने के बाद विवाह करने व स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया. कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, वार्डेन नीलिमा सिन्हा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुरारी पासवान ने भी संबोधित किया. संचालन शिक्षिका रीना राणा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.