इंगलिश कनवर्सेशन में संयोगिता व सोहन अव्वल

30कोडपी26प्रशिक्षु को सम्मानित करते कॉलेज के निदेशक.इंगलिश कन्वरसेशन कंपीटीशन का आयोजन कोडरमा. झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज में सत्र 2014-15 के प्रशिक्षुओं के बीच इंगलिश कनवर्सेशन कंपीटीशन का आयोजन इंगलिश लैंग्वेज सेल की ओर से किया गया. इस दौरान बीएड प्रशिक्षुओं के बीच अंतर सदनीय प्रतियोगिता हुई. इसमें बीएड प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. मौके […]

30कोडपी26प्रशिक्षु को सम्मानित करते कॉलेज के निदेशक.इंगलिश कन्वरसेशन कंपीटीशन का आयोजन कोडरमा. झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज में सत्र 2014-15 के प्रशिक्षुओं के बीच इंगलिश कनवर्सेशन कंपीटीशन का आयोजन इंगलिश लैंग्वेज सेल की ओर से किया गया. इस दौरान बीएड प्रशिक्षुओं के बीच अंतर सदनीय प्रतियोगिता हुई. इसमें बीएड प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. मौके पर कॉलेज के निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि अंगरेजी व्याकरण रहित भाषा का अस्तित्व नहीं रहता. उन्होंने कहा कि अंगरेजी भाषा एक ऐसा माध्यम है, जिससे मनुष्य सार्थक शब्दों द्वारा अपने भावों, विचारों अथवा संदेशों को दूसरों के समक्ष अभिव्यक्त करता है और उनसे प्राप्त करता है. निदेशक अविनाश सेठ ने कहा कि जिस प्रकार शब्द से अर्थ को और अर्थ से शब्द को, शरीर से प्राण को और प्राण से शरीर को पृथक नहीं किया जा सकता, उसी प्रकार हम राष्ट्र को भी अंगरेजी से पृथक नहीं कर सकते हैं. आज के समय में अंगरेजी का ज्ञान जरूरी है. ऑक्सब्रिज क्लासेस के डायरेक्टर कुमार सौरभ ने कहा कि आज के विद्याार्थियों को अंगरेजी कनवर्सेशन जानना आवश्यक है. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयोगिता मिश्रा व सोहन चंद्रा तथा द्वितीय शैलेट जोसफ व सुधीर कुमार रहे. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. सभी प्रतिभागियों को आक्सब्रिज क्लासेस के डायरेक्टर कुमार सौरभ ने प्रमाण पत्र दिया. जज के रूप में अरुण मिश्रा, अविनाश सेठ व डॉ नरेंद्र पांडेय थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.