झाविमो ने डीसी मुआवजा देने की मांग की

कोडरमा. झाविमो का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त छवि रंजन से मिला. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने डीसी से मेघातरी स्थित चेकनाका निर्माण से प्रभावित व विस्थापित हुए लोगों को मुआवजा व सरकारी सहायता देने की मांग की है. इसके अलावा विस्थापित परिवार में 18 वर्ष के सदस्य को चिह्नित कर प्रत्येक परिवार को 15 डिसमिल जमीन […]

कोडरमा. झाविमो का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त छवि रंजन से मिला. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने डीसी से मेघातरी स्थित चेकनाका निर्माण से प्रभावित व विस्थापित हुए लोगों को मुआवजा व सरकारी सहायता देने की मांग की है. इसके अलावा विस्थापित परिवार में 18 वर्ष के सदस्य को चिह्नित कर प्रत्येक परिवार को 15 डिसमिल जमीन मुहैया कराने, मकान निर्माण के लिए एक हजार रुपये वर्ग फीट के हिसाब से विस्थापितों को देने, मकान के अलावा जोत जमीन सरकारी दर जो निर्धारण है उसका चार गुणा की दर से भुगतान करने, विस्थापितों को प्रमाण पत्र निर्गत करने, रोजगार की व्यवस्था करने, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी है. प्रतिनिधिमंडल में खालिद खलील, जिला अध्यक्ष वेदू साव, मनोज साव, किशोर शाह, सुरेंद्र राजवंशी, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.