सफाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ

नगर पर्षद चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है. पार्षदों के कार्यकाल का भी मूल्यांकन किया जा रहा है. पांच वर्ष में वार्ड के किस क्षेत्र में कितना हुआ. विकास से कौन सा क्षेत्र रह गया उपेक्षित. गंदगी से लेकर नाली व सड़क की स्थिति क्या है. इस पर लोगों की राय जानने के लिए प्रभात […]

नगर पर्षद चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है. पार्षदों के कार्यकाल का भी मूल्यांकन किया जा रहा है. पांच वर्ष में वार्ड के किस क्षेत्र में कितना हुआ. विकास से कौन सा क्षेत्र रह गया उपेक्षित.
गंदगी से लेकर नाली व सड़क की स्थिति क्या है. इस पर लोगों की राय जानने के लिए प्रभात खबर ने वार्ड स्कैन की शुरुआत की है. आज पढ़ें झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर चार के लोगों की राय. यहां के लोगों का मानना है कि न तो उन्हें सही से पेयजल की सुविधा उपलब्ध है और न ही सफाई की व्यवस्था ठीक है.
झुमरीतिलैया : वार्ड चार के शहजाद खान ने पार्षद के पांच वर्ष के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. समस्याओं के समाधान के बारे में पूछने पर पार्षद गोल-मटोल जवाब देते हैं.
समाधान के बजाय सिर्फ आश्वासन मिलता है. वहीं नजीर आलम ने कहा कि बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण घर से आना-जाना भी दूभर हो जाता है. नाली का कार्य भी ढंग से नहीं हुआ है. सबसे बड़ी समस्या यहां पेयजल की है.
एनके साहू ने कहा कि नाली की समस्या ज्यादा है. इस कारण कचरा सड़क पर आ जाता है. वार्ड में चापाकल तो है, लेकिन पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. गंदगी से मुहल्ले के लोग परेशान हैं. हनीफ खान ने कहा कि बारिश में घरों में पानी आ जाता है.
बड़ा नाला हमारे घर के समीप बहता है, लेकिन उसमें इतना कचरा है कि पानी बाहर तक आ जाता है और घरों में चला जाता है. इस समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ. अख्तरी खातून ने कहा कि यहां पीने के पानी की समस्या है. हम लोगों को पानी टंकी या बाइपास सड़क से पानी ढो कर लाना पड़ता है. इस ओर पार्षद का ध्यान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.