इंटर की परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट पर जताया हर्ष

कोडरमा बाजार : महिला महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक प्रो महेश भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रभारी प्राचार्य तृप्ति सरकार ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शत प्रतिशत रिजल्ट से छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों मे काफी उत्साह है. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी को धन्यवाद […]

कोडरमा बाजार : महिला महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक प्रो महेश भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रभारी प्राचार्य तृप्ति सरकार ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शत प्रतिशत रिजल्ट से छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों मे काफी उत्साह है.

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी को धन्यवाद दिया. वहीं दूसरी ओर कॉलेज के शत प्रतिशत रिजल्ट पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने भी खुशी इजहार करते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं व शिक्षकों की मेहनत का फल है. उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. नये सत्र में ज्यादा से ज्यादा छात्राओं का नामांकन पर जोर दिया. इस मौके पर नीलम सिंह, अजय कुमार झा, स्वरूप सरकार, संजय सिंह, उस्मान अंसारी, सोनी सिंह, रवींद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार यादव, उज्जवल घोष, कांति श्रीवास्तव, विमला देवी आदि उपस्थित थे. वहीं कॉलेज कमेटी के सनत कुमार दा, विश्वनाथ दारूका, मो साजिद हुसैन लल्लू, वासुदेव मल्होत्रा, राजकुमार यादव, बीरेंद्र सिंह, नारायण मोदी, दुर्गा राम, विजय यादव, संजीव समीर, गजेंद्र राम आदि ने भी खुशी इजहार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.