मेघातरी के विस्थापितों की लड़ाई लड़ेगा झाविमो

कोडरमा : भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ रणनीति बनाने को लेकर कोडरमा स्थित परिसदन में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से विस्थापित हुए लोगों को न्याय दिलाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बताया गया कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में […]

कोडरमा : भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ रणनीति बनाने को लेकर कोडरमा स्थित परिसदन में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से विस्थापित हुए लोगों को न्याय दिलाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बताया गया कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में तीन मई को मशाल जुलूस व चार मई को झारखंड बंद किया जायेगा.

पार्टी इस भूमि अधिग्रहण बिल को काला दिवस के रूप में मना रही है. इस विरोध में झाविमो के अलावा राजद, जदयू, सपा, सीपीआइ, भाकपा व अन्य दलो का समर्थन है. बैठक में निर्णय लिया गया कि राजनीतिक दल मेघातरी में राज्य स्तरीय चेक नाका के निर्माण को लेकर प्रभावित हुए विस्थापितों की लड़ाई लड़ी जायेगी. इसको लेकर 30 अप्रैल को डीसी से मुलाकात की जायेगी. बैठक में झाविमो नेता खालीद खलील, जिलाध्यक्ष वेदू साव, सुनील यादव, महेंद्र साव, देवेंद्र मेहता, भीम साव, महावीर यादव, अरशद खान, मुन्ना शुक्ला, रंजीत सिंह, धीरज सिंह, सुरेंद्र राजवंशी, मनोज साव, मनोज भगत, राम प्रसाद, विनोद चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.