शिविर में 30 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

कोडरमा. जिला प्रशासन व रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उदघाटन डीसी ऋतुराज, एसडीओ रिया सिंह, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार व रेडक्रॉस के चेयरमैन अजीत कुमार वर्णवाल ने संयुक्त रूप से किया. डीसी ने कहां कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचायी जा सकती है. लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिये. शिविर में करीब 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी शर्मा, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, रेडक्रॉस के सचिव गौतम पाल, पूर्व सचिव डॉ रामसागर सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >