18 दिवसीय गणगौर पूजा का समापन

नवविवाहिता एवं कुंवारी कन्याओं ने की पूजा अर्चना

नवविवाहिता एवं कुंवारी कन्याओं ने की पूजा अर्चना झुमरीतिलैया. पति के दीर्घायु की कामना एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा अच्छे वर प्राप्ति के लिए मनाया जाने वाला गणगौर पर्व संपन्न हो गया. मौके पर अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के निवास स्थलों पर सुबह में सामूहिक रूप से ईशर-गौरा (शिव-पार्वती) की पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर ईशर जी तो बांध पैंचो गौरा बाई राज संवरियो राज…, प्यार मिल जाये पिया का प्यार मिल जाये गौरी-शंकर जैसी जोड़ी…. गीतों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा. अड्डी बंगला रोड स्थित कीर्तन भवन में नवविवाहिता व कुंवारी कन्याओं ने बड़ी गणगौर से छोटी गणगौर को मिलाया एवं सुख-समृद्धि की कामना की. उल्लेखनीय है कि होली के दूसरे दिन सुबह से गणगौर पर्व शुरू होता है. इसमें खासकर नवविवाहिताएं ससुराल से मायके पहुंचकर इस पर्व में शामिल होती हैं. ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान भोले शंकर को पाने के लिए 18 दिनों तक पूजन व व्रत किया था, तभी से गणगौर की परंपरा भी शुरू हुई थी. महिलाएं इसे आस्था के साथ पूजन करती हैं. नवविवाहिताएं इस पर्व के जरिये अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है. वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना करती है. कीर्तन भवन में नवविवाहिता जुटीं और संगीतमय भजनों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बाद में ईशर-गौरा की बनी मूर्तियों को जलाशयों में विसर्जित किया गया. अड्डी बंगला रोड स्थित कीर्तन भवन में बंशीका जोशी, अराधना सहल, रिशु अग्रवाल, दिव्या सोमानी समेत नवविवाहिताएं छोटी गणगौर लेकर परिजनों के साथ पहुंची और कार्यक्रम में शामिल हुईं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में भगवती देवी पेडीवाल, विमला शर्मा, सुमित्रा अग्रवाल, शालिनी सोमानी, प्रीति पचीसिया, द्रोपती देवी फतेसरिया, रीना मोदी, मीता माहेश्वरी, रश्मि पचीसिया, सरिता शर्मा, सीमा सहल, किट्टू मोदी, सुजाता जोशी, नीलम जोशी, पुष्पा जोशी, सुलोचना शर्मा, उषा शर्मा, सुमित्रा पोद्दार, चन्दा मोदी, रेणु संघई, अंजु लढ्ढा, कुसुम चौधरी, शानु जोशी, शिल्पा जोशी,सुमन जोशी, रितुल जोशी,रश्मि जोशी, सुनीता जोशी, अंशुमन शर्मा, नीमा जागनानी, सुधा पचिसिया, मीना खेतान, ज्योति जगनानी, अनामिका जगनानी, मंजू सरावगी, कल्पना देवी आदि का योगदान रहा. दूसरी ओर संकट मोचन हनुमान मंदिर महाराणा प्रताप चौक के समीप भी सुबह में महिलाओं ने गणगौर की सामूहिक पूजा अर्चना की.कार्यक्रम में अंजुला खाटुवाला, रजनी अग्रवाल, पिंकी खेतान, सुमन सर्राफ, सारिका केडिया, ज्योति अग्रवाल, शैलजा केडिया सहित कई महिलाएं शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >