हादसे में हिरोडीह मुखिया घायल

जयनगर : हिरोडीह पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव बुधवार को गिरिडीह जिले के डोरंडा में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज फिलहाल मेडिका रांची में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद यादव निजी कार्य को लेकर अपने वाहन से डोरंडा की […]

जयनगर : हिरोडीह पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव बुधवार को गिरिडीह जिले के डोरंडा में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज फिलहाल मेडिका रांची में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद यादव निजी कार्य को लेकर अपने वाहन से डोरंडा की ओर गये थे.

रास्ते में उनका वाहन पंक्चर हो गया. इसी दौरान वे सड़क किनारे एक दुकान के पास खड़े हो गये. तभी एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद प्राथमिक उपचार कर उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर लोग उनका कुशलक्षेम जानने का प्रयास करते रहे.

मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भीम कुमार यादव, मुखिया अर्चना कुमारी, लाखपत यादव, हिंद किशोर राम, अजय यादव, देवकी देवी, आशा देवी, अजमेरी खातून, अंजु देवी, बैजनाथ प्रसाद रजक, अशोक यादव, लक्ष्मण यादव, फूलमती देवी, मेघा देवी, पूर्व मुखिया गणपत यादव आदि ने उनकी कुशलता की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >