कोडरमा : अवैध संबंध का आरोप लगाकर महिला से मारपीट कर बाल काटे, 15 के खिलाफ FIR

प्रतिनिधि, मरकच्चो (कोडरमा) नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह में एक महिला पर रिश्ते के ही भतीजे से अवैध संबंध रखने के आरोप में मारपीट की गयी. यही नहीं गांव के कुछ लोग महिला को घर से निकाल धार्मिक स्थल पर ले गये और वहां उसके बाल काट दिये. घटना 21 अगस्त की है, पर महिला […]

प्रतिनिधि, मरकच्चो (कोडरमा)

नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह में एक महिला पर रिश्ते के ही भतीजे से अवैध संबंध रखने के आरोप में मारपीट की गयी. यही नहीं गांव के कुछ लोग महिला को घर से निकाल धार्मिक स्थल पर ले गये और वहां उसके बाल काट दिये. घटना 21 अगस्त की है, पर महिला ने इस संबंध में शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने पीड़ित महिला के आवेदन पर कुल 15 लोगों के विरुद्व केस दर्ज किया है.

महिला ने युवक (रिश्ते के भतीजे) पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने व धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने शुक्रवार को नवलशाही थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में 33 वर्षीय चार बच्चों की मां (महिला) ने कहा है कि डोंगोडीह गांव का ही 22 वर्षीय संदीप साव पिता द्वारिका साव जिसका घर मेरे आंगन में ही है, उसने लगभग तीन माह पूर्व मेरे साथ घर में ही जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे अलावा पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करते रहे. उसके इस हरकत से मैं लाचार होकर अपने पति के पास पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित खगरा चली गयी. इस बीच इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हो गयी. करीब 15 दिन बाद मेरे ससुर गांव वालों के दबाव पर मुझे व मेरे पति को लाने खगरा पहुंचे.

जब हम अपने ससुर, पति व बच्चों के साथ 20 अगस्त को डोंगोडीह पहुंचे तो दूसरे दिन 21 अगस्त को दिन के लगभग 11 बजे डोंगोडीह गांव की किरण देवी पति प्रकाश यादव, चंपा देवी पति द्वारिका साव, जितनी देवी पति बिहारी साव, हेमंती देवी पति मोहन साव, चमेली देवी पति मनोज साव, सुमित्रा देवी पति कारी साव, शुकरी देवी पति डमर साव, कुंती देवी पति भातू साव, अनरवा देवी पति सुखदेव महतो, कलावती देवी पति दशरथ साव, सुमित्रा देवी पति बहादुर साव, शकुंतला देवी पति नारायण साव अचानक मेरे घर घुस आए व मुझे मारते पीटते, घसीटते हुए डोंगोडीह स्थित मंदिर पर ले आए.

यहां मेरे साथ काफी मारपीट करते हुए मुझे बेपर्दा करते हुए तीन महिलाओं ने पकडकर मेरे सिर का बाल कैंची से काट दिया. उसी समय गांव के मोहन साव, संतोष साव ने महिलाओं को ललकारते हुए कहा कि इसे और मारो. इसी बीच गांव के ही राजेंद्र साव, उनकी पत्नी चिंतामणी गुप्ता, नथन साव ने उक्त लोगों को अब मारपीट नहीं करने वरना मर जाने की बात कही. तब हम उनके चंगुल से किसी तरह जान बचाकर भागे.

पीडि़ता ने उक्त महिलाओं के अलावा संदीप साव पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >