झुमरीतिलैया : 25 साल से पहचान छुपा कर रह रहा था बांग्लादेशी, गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : करीब 25 वर्ष से एक बांग्लादेशी अपनी पहचान छुपा कर तिलैया में रह रहा था. यही नहीं उसने युवा होने पर तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी तैयार कर लिया. 30 वर्ष की उम्र में वह बांग्लादेश जाने की फिराक में था कि […]

झुमरीतिलैया : करीब 25 वर्ष से एक बांग्लादेशी अपनी पहचान छुपा कर तिलैया में रह रहा था. यही नहीं उसने युवा होने पर तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी तैयार कर लिया.
30 वर्ष की उम्र में वह बांग्लादेश जाने की फिराक में था कि इससे पहले पकड़ा गया. आरोपी की पहचान एकराम खान (पिता शहदात मौला) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह मामला उस वक्त सामने आया, जब एकराम खान भारतीय पासपोर्ट के आधार पर बांग्लादेश जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा. यहां जांच के दौरान पासपोर्ट अधिकारियों को संदेह हुआ और उसे दबोच लिया गया. संदेह गहराने पर मामले को लेकर विदेशी शाखा पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >