स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल से बंटी एक्सपायरी दवाएं

झुमरीतिलैया : राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में चल रहे छह दिवसीय अधिकार शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के बीच एक्सपायरी दवा बांटी गयी. दोपहर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल से एक्सपायरी दवा बांटने की जानकारी लोगों ने बीडीओ को दी. मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों […]

झुमरीतिलैया : राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में चल रहे छह दिवसीय अधिकार शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के बीच एक्सपायरी दवा बांटी गयी. दोपहर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल से एक्सपायरी दवा बांटने की जानकारी लोगों ने बीडीओ को दी. मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों के बीचं हड़कंप मच गया.

बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने डीसी से शिकायत की, तो मामले की जांच के लिए डीडीसी अभय कुमार सिन्हा व सिविल सजर्न डॉ एसएन तिवारी वहां पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने कहा कि एक्सपायरी दवाइयां बांटने की बात सही है. हम जांच कर रहे हैं कि उक्त दवाइयां किसने और कहां से लायी. सरकारी स्टॉक की इन दवाइयां को नष्ट क्यों नहीं किया गया. डीडीसी ने कहा कि मामले में सीएस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. वहीं सीएस डॉ एसएन तिवारी ने निरीक्षण के बाद कहा कि लापरवाही हुई है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. जिम्मेवार लोगों को निलंबित करने की अनुशंसा होगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन कुमार की देखरेख में स्टॉल लगाया गया था. ऐसे में उनकी भूमिका की भी जांच होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >