अन्नपूर्णा देवी ने लोगों की समस्याएं सुनीं

मरकच्चो : जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को मरकच्चो पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पानी-बिजली की समस्या से निजात दिलाने की मांग की. पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नीमाडीह कुंडीधनवार […]

मरकच्चो : जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को मरकच्चो पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पानी-बिजली की समस्या से निजात दिलाने की मांग की.

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नीमाडीह कुंडीधनवार स्थित केशो जलाशय को शुरू कराने के लिए सरकार द्वारा 102 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. इससे किसानों को मुआवजा भुगतान के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा. जलाशय निर्माण की योजना के लिए 4.5 करोड़ की राशि की मंजूरी मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >