बीओआइ की शाखा प्रबंधक पर एससी/एसटी का मामला

कोडरमा बाजारः कोडरमा थाना में हरिजन आदिवासी अत्याचार अधिनियम के तहत करियावर निवासी चिंता कुमारी (पिता भोला राम) ने बैंक ऑफ इंडिया चाराडीह की शाखा प्रबंधक मीना देवी पर एससी-एसटी का मामला दर्ज कराया है. कांड संख्या 14/14 में दर्ज मामले में चिंता देवी ने कहा है कि उन्होंने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए उक्त […]

कोडरमा बाजारः कोडरमा थाना में हरिजन आदिवासी अत्याचार अधिनियम के तहत करियावर निवासी चिंता कुमारी (पिता भोला राम) ने बैंक ऑफ इंडिया चाराडीह की शाखा प्रबंधक मीना देवी पर एससी-एसटी का मामला दर्ज कराया है. कांड संख्या 14/14 में दर्ज मामले में चिंता देवी ने कहा है कि उन्होंने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए उक्त बैंक से दो लाख रुपये ऋण के लिए पूर्व में आवेदन दिया था.

शाखा प्रबंधक द्वारा ऋण के लिए कई तरह के कागजातों की मांग की गयी थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया. इसके बाद भी छह मई को बैंक पहुंचने पर शाखा प्रबंधक ने उसे ऋण नहीं देने को लेकर कई बहाने बनाये. बाद में काफी अनुरोध के बाद वह ऋण देने को तैयार हुई, मगर इस बाबत प्रबंधक ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी. पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि रिश्वत की रकम देने से इनकार करने पर शाखा प्रबंधक ने उसे जाति सूचक गाली दी और धक्का देकर बैंक से निकाल दिया. इसी अधिनियम के तहत एक अन्य मामला चंदवारा थाना क्षेत्र के महुआदोहर निवासी विजय रविदास (पिता जैहल रविदास) ने दर्ज कराया.

अपनी ही गाड़ी से कुचल गया चालक

कांडी(गढ़वा). कांडी थाना के बहेरिया गांव में शुक्रवार को पूर्वाह्न् करीब 10 बजे अपने ही ट्रैक्टर से कुचल कर ट्रैक्टर चालक मुकेश पासवान(30) की मौत हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक मुकेश ट्रैक्टर में गिट्टी लाद कर चौबे मङिागांवा के लिए जा रहा था. इसी क्रम में गांव में ही सड़क पर ट्रैक्टर के नीचे आकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मुकेश ट्रैक्टर के नीचे कैसे आया, यह किसी को पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >