जांच के बाद मवेशी लदे ट्रक को पुलिस ने छोड़ा

चौपारण : विहिप के सदस्यों द्वारा मंगलवार शाम जब्त कर पुलिस को सौंपा गया मवेशी से लदे ट्रक को जांच के बाद चालक सहित छोड़ दिया गया है. ट्रक संख्या (यूपी 53 सीटी 2879) पर लदे मवेशियों को व्यावसाईयों द्वारा बिहार राज्य के बक्सर चौसा हाट से खरीद कर झारखंड में विक्रय के लिए लाया […]

चौपारण : विहिप के सदस्यों द्वारा मंगलवार शाम जब्त कर पुलिस को सौंपा गया मवेशी से लदे ट्रक को जांच के बाद चालक सहित छोड़ दिया गया है. ट्रक संख्या (यूपी 53 सीटी 2879) पर लदे मवेशियों को व्यावसाईयों द्वारा बिहार राज्य के बक्सर चौसा हाट से खरीद कर झारखंड में विक्रय के लिए लाया जा रहा था. यह कहना है जांच के लिए बक्सर गये पुलिस अधिकारी का. जब्त ट्रक पर 28 मवेशी लदा था.

इधर जानकारों की माने तो पशु एक्ट के तहत एक ट्रक पर क्षमता के मुताबिक 12 मवेशी को ही लदा जाना है. तो 28 मवेशी कैसे लदे थे. मौके पर पकड़े गये चालक ने सरेआम कहा था कि वाहन पर लदे मवेशियों को बंगाल भेजा जा रहा है. स्थानीय बाजार में इस मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >