सभी मकान आधे-अधूरे पाये गये

झुमरीतिलैया : बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने मंगलवार को कोडरमा प्रखंड के ध्वजाधारी मंदिर के पीछे फुलवरिया गांव के बिरहोर बस्ती का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बिरसा आवास का निरीक्षण करते हुए पाया कि सभी मकान आधे-अधूरे हैं. इस मौके पर बिरहोरों ने बीडीओ के समक्ष पीडीएस दुकानदारों द्वारा समय पर राशन व केरोसिन नहीं […]

झुमरीतिलैया : बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने मंगलवार को कोडरमा प्रखंड के ध्वजाधारी मंदिर के पीछे फुलवरिया गांव के बिरहोर बस्ती का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बिरसा आवास का निरीक्षण करते हुए पाया कि सभी मकान आधे-अधूरे हैं. इस मौके पर बिरहोरों ने बीडीओ के समक्ष पीडीएस दुकानदारों द्वारा समय पर राशन व केरोसिन नहीं देने तथा पानी की समस्या को रखा. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में कुएं तो हैं, मगर उसमें पानी नहीं है. वहीं आंगनबाड़ी की स्थिति देख संतुष्ट नजर आये.

जांच के समय आंगनबाड़ी सेविका मसो सुनीता केंद्र में उपस्थित दिखी. रामवृक्ष (45 प्रतिशत विकलांग है) कहा कि सरकार के द्वारा उसका प्रमाण पत्र भी बना है, मगर उसे कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रही है. उसने अपनी शिकायत श्री दत्ता से की. वहीं पुष्प कुमार (पिता ब्रrादेव बिरहोर) को बीडीओ अपने वाहन से सदर अस्पताल लाये और उसका इलाज कराया.

ग्रामीणों से पूछे जाने पर पता चला कि एएनएम अमृता यादव माह के पहले गुरुवार को आती है, वह भी कभी-कभार. कुछ लोगों ने पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं. बीडीओ श्री दत्ता ने समस्याओं के शीघ्र निदान का भरोसा दिलाया. उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में बैठक बुलायी गयी है. इसमें सीडीपीओ के साथ-साथ चिकित्सा विभाग के लोग भी मौजूद होंगे. जांच के दौरान बीडब्ल्यूओ रंजन कुमार, रूपेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >