हिरासत में लेने पर भड़के ग्रामीण, थाना घेरा

सतगांवा : थाना क्षेत्र की उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर के ग्रामीण शनिवार को थाना के सामने घंटों बैठे रहे. बताया जाता है कि मोचरामो निवासी गोरेलाल राय (पिता किशुन राय) को पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. इसी के विरोध में ग्रामीण थाना पहुंचे व अपनी समस्या सामने रखते हुए […]

सतगांवा : थाना क्षेत्र की उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर के ग्रामीण शनिवार को थाना के सामने घंटों बैठे रहे. बताया जाता है कि मोचरामो निवासी गोरेलाल राय (पिता किशुन राय) को पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. इसी के विरोध में ग्रामीण थाना पहुंचे व अपनी समस्या सामने रखते हुए जान माल की सुरक्षा की गारंटी भी मांगी.

ग्रामीणों का कहना था कि नक्सली वारदात के बाद पुलिस निदरेष लोगों को हिरासत में लेकर परेशान कर रही है. जबकि नक्सली रात में गांव में आकर उन्हें तबाह करते हैं. करीब 200 की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे सतगांवा थाना पहुंचे हुए थे. हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने गोरेलाल राय को छोड़ दिया. इसके बावजूद लोग सुरक्षा की मांग को लेकर थाना के सामने बैठे हैं. पिछले दिन ही राजाबर पंचायत भवन में नक्सलियों ने पहले तीन बम विस्फोट कर सामान में आग लगा दी थी. उसके दो दिन बाद जेसीबी मशीन से पंचायत भवन को ढाह दिया था. इसके बाद से पूरे इलाके में पुलिस की अलग अलग टीमें लगातार छापामारी अभियान चला रही है.

ग्रामीणों को मिलेगी पूरी सुरक्षा (एएसपी) एएसपी नौशाद आलम ने कहा कि कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर ही संदिग्ध लगने पर गोरेलाल राय को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के क्रम में साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेवारी बनती है और इलाके में लगातार पुलिस दल कैंप किये हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >