पत्थर लदा वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : रेंजर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सिरसिरवा जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पत्थर लदे एक शक्तिमान को जब्त किया गया. वाहन के मालिक नीलू साव (निवासी नावाडीह, डोमचांच) को भी गिरफ्तार किया गया. रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि सिरसिरवा जंगल में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने […]

कोडरमा बाजार : रेंजर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सिरसिरवा जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पत्थर लदे एक शक्तिमान को जब्त किया गया. वाहन के मालिक नीलू साव (निवासी नावाडीह, डोमचांच) को भी गिरफ्तार किया गया. रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि सिरसिरवा जंगल में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया था. छापामारी अभियान में वनपाल रामेश्वर प्रसाद, वनरक्षी शैलेंद्र सिंह, वकील साहनी, सुरेंद्र कुमार, गोपाल यादव आदि थे.

लोक अदालत कल : कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लोक अदालत 26 अप्रैल को लगायी जायेगी. जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >