बरकट्ठा विधायक ने सीएम को सौंपा ज्ञापन 4कोडपी20. मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपते विधायक.जयनगर. बरकट्ठा विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप कर विधानसभा क्षेत्र के लिए पुल-पुलिया की मांग की है. कहा है कि यह विधानसभा भौगोलिक दृष्टिकोण से बहुत बड़ा क्षेत्र है. इसके अंतर्गत दो जिला हजारीबाग व कोडरमा के सात प्रखंड आते है. इस क्षेत्र में बराकर नदी, बरसोती नदी समेत कई नदियां है. जिस पर जनहित में पुल का निर्माण जरूरी है. यह मुख्यमंत्री सेतु योजना से ही हो सकता है. उन्होंने हजारीबाग जिला के चलकुशा प्रखंड, सेवाटांड, कुटिया एवं परसाबाद, रेलवे स्टेशन के सामने बराकर नदी पर पुल, बरकट्ठा प्रखंड के बेड़ोकला व केंदुआ के बीच दुलकी नदी पर पुल, कोडरमा जिला के जयनगर प्रखंड अंतर्गत जयनगर पश्चिमी के गोपालडीह व पंचायत ककरचोली के ग्राम महुआटांड़ के बीच अक्तों नदी पर पुल निर्माण, बरकट्ठा प्रखंड के उतरी बरदबोहि नदी छठ घाट पर पुल निर्माण, चलकुशा प्रखंड के सलैयडीह व खैराटांड़ के बीच बरसोती नदी पर पुल निर्माण, जयनगर प्रखंड के करियावां, कुशाहन व बरकनगांगो, धोबिया पहरी के बीच बराकर नदी पर पुल निर्माण, चंदवारा प्रखंड के पोकडंडा दुलकी नदी शमशान घाट समीप पुल निर्माण, जयनगर प्रखंड के डुमरी व तरवन के बीच अक्तो नदी पर पुल निर्माणा की मांग की है. उन्होंने सीएम को बताया कि इन पुलों के निर्माण होने से कोडरमा व हजारीबाग जिला कई मार्गों से एक-दूसरे से सीधा जुड़ जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुल के निर्माण में लगभग दो से तीन करोड़ की राशि खर्च होगी. मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मामले में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है.
बरकट्ठा विधायक ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
बरकट्ठा विधायक ने सीएम को सौंपा ज्ञापन 4कोडपी20. मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपते विधायक.जयनगर. बरकट्ठा विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप कर विधानसभा क्षेत्र के लिए पुल-पुलिया की मांग की है. कहा है कि यह विधानसभा भौगोलिक दृष्टिकोण से […]
