एक से शुरू होगी रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद के तत्वावधान में शहर के व्यवसाय व घनी आबादी वाले लगभग आधे दर्जन वार्डों में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था शुरू होगी. ताकि सुबह में मॉर्निंग वाक में जानेवाले लोगों को फायदा मिल सकें. यह जानकारी नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन इसमें एक से दो […]

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद के तत्वावधान में शहर के व्यवसाय व घनी आबादी वाले लगभग आधे दर्जन वार्डों में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था शुरू होगी. ताकि सुबह में मॉर्निंग वाक में जानेवाले लोगों को फायदा मिल सकें. यह जानकारी नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन इसमें एक से दो दर्जन मजदूर लगायें जायेंगे. जेसीबी से कूड़ा उठाने का काम किया जायेगा. रात में ट्रैक्टर के जरीये कूड़ा उठाया जायेगा. शहर के झंडा चौक पर अत्यधिक कूड़ा जमा होता है, लेकिन सुबह में ट्रैफिक होने से इसकी सफाई सही से नहीं हो पाती है. रात में सफाई होने से इस समस्या से निजात मिलेगी.

सिटी मैनेजर ने बताया कि रात में सफाई के बाद अगर सुबह में घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ा पाया जायेगा, तो उस पर जुर्माना के साथ साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वर्तमान में शहर से लगभग चार से पांच टन कूड़ा उठता है. बताया कि अब सड़कों पर या डस्टबिन में कूड़ा को जला कर पर्यावरण को दूषित करने पर भी लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. आम लोग से अपील की है कि कूड़ादान भर जाता है, तो इसकी सूचना नगर पर्षद को दें, ताकि उसे खाली कर लिया जाये न कि उसे जलाकर प्रदूषण फैलायें. सिटी मैनेजर ने बताया कि स्वच्छता का ख्याल रखते हुए 31 जुलाई तक शहर के सभी 28 वार्डों को ओडीएफ करने की योजना हैं. इसमें 16 वार्ड ओडीएफ हो चुके हैं.

उन्होंने बताया कि छह हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें लगभग 5200 बन कर तैयार हैं. 800 इसी माह में बनाना हैं. कई वार्डों में गौरव यात्रा भी निकली गयी थी. उन्होंने बताया कि 31 जुलाई के बाद खुले में शौच जानेवाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जो लाभुक शौचालय का 50 प्रतिशत राशि लेकर शौचालय का निर्माण नहीं किये हैं, वैसे 10 लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >