शिक्षा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण

मरकच्चो : एमजीएम शिशु उवि जामू का 14 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया कंचन देवी ने किया. मुख्य अतिथि मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि शिक्षित लोगों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा. नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बेटी के पढ़ने से पूरा […]

मरकच्चो : एमजीएम शिशु उवि जामू का 14 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया कंचन देवी ने किया. मुख्य अतिथि मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि शिक्षित लोगों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा. नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बेटी के पढ़ने से पूरा परिवार शिक्षित होता है.

विशिष्ट अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि इस विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राम किशोर ठाकुर ने की व संचालन रमेश साव तथा सुनील गुप्ता ने किया. इस मौके पर यासीन अंसारी, मुखिया विजय सिंह, कैलाश यादव, चंद्रिका साव, प्रयाग यादव, राजू यादव, सुरेश वर्मा, युसूफ खान, नागेश्वर प्रसाद आदि थे. कार्यक्रम की शुरुआत छात्र पिंकी, पार्वती व खुशबू ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान से की. इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत व नाटक पेश कर लोगों का मन मोह लिया.

जेजे कॉलेज का स्थापना दिवस 31 को, तैयारी जोरों पर :

कोडरमा : जगन्नाथ जैन कॉलेज का स्थापना दिवस 31 मार्च को होगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. बीएड संकाय में कई दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही है. मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोक्टर डॉ सी प्रसाद होंगे. आयोजन समिति के सचिव डॉ निखत प्रवीण, संगीता बारला व रसीम कुमारी हैं. कॉलेज प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

सफल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत :

जयनगर : न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल परसाबाद कटिया में वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. सफल विद्यार्थियों को चंदन वर्णवाल, पंकज सिंह, सुरेश यादव, जितेंद्र सिंह, मुकेश यादव, सूरज कुमार गुप्ता आदि ने बधाई दी.

सामाजिक अंकेक्षण तीन से : मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मनरेगा योजना के वित्तीय वर्ष 2013-14 के द्वितीय चरण का सामाजिक अंकेक्षण तीन अप्रैल से होगा. बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने बताया कि अंकेक्षण कार्य में मनरेगा से संबंधित पदाधिकारी, कर्मी व जन प्रतिनिधि भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >