चुनाव में पारा शिक्षकों को भी लगाया जायेगा : डीसी

कोडरमा बाजार : चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में पारा शिक्षकों को भी लगाया जायेगा. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में उपायुक्त के रवि कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ ऐसे जिले हैं, जहां कर्मियों की कमी के कारण चुनाव आयोग ने पारा शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाने का निर्देश दिया […]

कोडरमा बाजार : चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में पारा शिक्षकों को भी लगाया जायेगा. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में उपायुक्त के रवि कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ ऐसे जिले हैं, जहां कर्मियों की कमी के कारण चुनाव आयोग ने पारा शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाने का निर्देश दिया है.

जयनगर और चंदवारा प्रखंड के ही पार शिक्षकों को चुनाव में लगाया जायेगा. इसके लिए पारा शिक्षकों की सूची मांगी जा रही है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से वोटर स्लिप भेजा जा रहा है. 25 मार्च से इसका वितरण शुरू हो चुका है. कर्मियों को घर-घर जाकर वोटर स्लिप वितरण करने का निर्देश दिया गया. यह कार्य चार अप्रैल तक चलेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वोटर स्लिप के अलावे आयोग के निर्देशानुसार अन्य पहचान पत्र में से कोई एक के रहने पर भी लोग अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं. बशर्ते कि संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची में हो.

उन्होंने कहा कि चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी एक सरकारी कर्मचारी होंगे. पारा शिक्षकों को पीठासीन पदाधिकारी दो या तीन के रूप में लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी निजी व सरकारी विद्यालय नौ व 10 अप्रैल को बंद रहेंगे. जरूरत पड़ने पर स्कूल वाहनों को भी चुनाव कार्य में लगाया जा सकता है. श्री कुमार ने कहा कि सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक प्रचार किया जा सकता है. मौके पर डीपीआरओ राहुल भारती व स्विप कोषांग के पदाधिकारी उमेश सिन्हा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >