चंदा लेने आये युवक ने महिला के गहने लूटे

अज्ञात व्यक्ति ने विधवा से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया.

खूंटी. जिले में कई प्रकार के ठग और चोर घूम रहे हैं. खूंटी में धार्मिक बातों में उलझा कर कुछ दिन पहले एक महिला से दो ठगों ने जेवर ठग लिये थे. अब मुरहू में चंदा मांगने के लिए घर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने विधवा से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति महिला के घर अनाथालय के नाम से चंदा मांगने पहुंचा था. जब महिला चंदा के लिए रुपये लेकर बाहर निकली तो उसे व्यक्ति ने महिला के मुंह में पाउडर फूंक दिया. जिसके बाद महिला बेहोश हो गयी. वह विधवा के जेवर लेकर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >