गोविंदपुर के युवक की गोवा में मौत

गोवा के अरपोरा गांव के रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत में झारखंड के कर्रा गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा की भी मौत हुई है.

कर्रा. गोवा के अरपोरा गांव के रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत में झारखंड के कर्रा गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा की भी मौत हुई है. वह महज 20 वर्ष का युवक था. वह 11 माह पूर्व काम करने के लिए गोवा गया था. वहां वह रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में खाना बनाता था. मृतक मोहित मुंडा के बड़े भाई अनिल मुंडा ने बताया कि मोहित पहली बार गोवा काम करने के लिए गया था. मोहित मुंडा का एक भाई विकास मुंडा गोवा में ही है. घटना की खबर मिलने पर रविवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, गोविंदपुर मुखिया मीना देवी सहित अन्य लोग मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों को ढ़ांढस बंधाया. झामुमो नेता राहुल केशरी ने पूरी घटना की जानकारी तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को दी. विधायक सुदीप गुड़िया ने गोवा के सांसद व सरपंच से वार्ता करके शव को गांव तक पहुंचने की पहल की है. मोहित मुंडा के साथ-साथ लापुंग प्रखंड के फतेहपुर के सगे भाई प्रदीप महतो (21) और विनोद महतो (18) ने भी अपनी जान गंवायी. मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के फटने से आग भड़की. जिसके बाद क्लब में अफरा-तफरी मच गयी. अगलगी में तीनों युवकों की मौत हो गयी. तीनों युवक काम करने लिए करीब 11 माह पहले गोवा के अरपोरा गांव के रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में गया हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों गांव में मातम का माहौल है. रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में लोगों के घरों के चूल्हे नहीं जले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >