जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित कियोस्क के आवंटन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक हुई.
By CHANDAN KUMAR | Updated at :
खूंटी.
जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित कियोस्क के आवंटन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें विभिन्न प्रखंडों में निर्मित कुल सात कियोस्क के लिए प्राप्त 12 आवेदनों की समीक्षा की गयी. सभी आवेदकों के दस्तावेजों व पात्रता की जांच की गयी. जिसके बाद सात पात्र लाभुकों का चयन कर उन्हें कियोस्क आवंटित करने का निर्णय लिया गया. अड़की में दो तथा खूंटी, मुरहू, रनिया, तोरपा व कर्रा में एक-एक लाभुक को एक-एक कियोस्क आवंटित किया गया. उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि कियोस्क का आवंटन अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक उन्नयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है. जिससे लाभुक छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकेंगे. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम सहित अल्पसंख्यक समुदाय के मनोनीत सदस्य उपस्थित थे.