याद किये गये बाबा साहेब डॉ आंबेडकर

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को मनाया गया.

खूंटी. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को भाजपा एससी मोर्चा के खूंटी जिला महामंत्री लखिंदर नायक की अध्यक्षता में मनाया गया. इस अवसर पर उनके तस्वीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. भाजपा एससी मोर्चा महामंत्री लखिंदर नायक ने कहा कि बङे दुर्भाग्य है कि खूंटी नगर से लेकर पूरे खूंटी जिला मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की एक भी प्रतिमा नहीं है. उन्होंने नगर पंचायत से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की पहल करने की मांग की. मुनु स्वांसी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने दलित, शोषित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लिए संघर्ष कर अधिकार दिलाने का प्रयास किया. विनय नायक ने कहा कि कचहरी मैदान, नगर भवन या आसपास में बाबा साहेब का आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाये. मौके पर महावीर राम, नथन नायक, नरेंद्र राम, शीतल स्वासी, जीतन स्वासी, नगेंदर नायक, महेंद्र नायक, अमन प्रदुमन, रोहन, साहिल, बजरंग नायक सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >