दो दिवसीय युवा महोत्सव ओज की शुरुआत

बिरसा कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव ओज की मंगलवार की शुरुआत की गयी.

खूंटी. बिरसा कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव ओज की मंगलवार की शुरुआत की गयी. इसके तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने आयोजन के पहले दिन रंगोली, पेंटिंग, हिंदी और अंग्रेजी कविता पाठ, क्विज, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, वाद विवाद में हिस्सा लिया. वहीं गायन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को दर्शाया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी विश्वविद्यालय स्तरीय महोत्सव में हिस्सा लेंगे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीके भगत ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए आवश्यक है. जिससे उनकी प्रतिभा सामने आ सके. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो जया भारती कुजूर, राजकुमार गुप्ता, प्रो अभिषेक, प्रो कॉर्नेलियस, प्रो वासुदेव सहित अन्य का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >