झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा खूंटी जिला के तत्वावधान में जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी झारखंड आंदोलनकारी को पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये देने तथा झारखंड आंदोलनकारियों के बाल- बच्चों, आश्रितों के अधिकारों व अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए 10 मार्च 2026 को विधानसभा मार्च व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मार्च में खूंटी क्षेत्र से सभी आंदोलनकारी अपनी-अपनी व्यवस्था लेकर व परंपरागत अस्त्र-शस्त्र व लाल-हरा मिश्रित झंडा के साथ पहुंचेंगे. अध्यक्षता करते हुए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा खूंटी जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि खूंटी जिला के सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को सम्मान के साथ समारोह पूर्वक राजकीय मान सम्मान अभी तक नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है. इस बात को लेकर आंदोलनकारियों में आक्रोश व्याप्त है. प्रत्येक दिन झारखंड आंदोलनकारी अभाव का जिंदगी जी रहें हैं. दुख से, बीमारियों से, सामाजिक उत्पीड़न से मरते जा रहे हैं. राज्य बनने के पश्चात लगभग 3500 आंदोलनकारी मर चुके हैं. उनके आश्रित-पत्नी, बेटा-बेटी, पति भटक रहे हैं. उन्होंने सरकार से न्याय के साथ झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दने तथा समाज में स्वाभिमान के साथ जीने का पूरा-पूरा अधिकार देने की मांग की है. कहा कि हम संघर्ष किये थे और संघर्ष जारी रखेंगे. एक आंदोलनकारी दूसरे आंदोलनकारी का साथ देंगे. बैठक में अजय सिंह, राजन कुजूर, मनोज गोप, मारकुस पूर्ति, मंगल देव मुंडा, सलीम संगा, मंगरी मुंडाईन, मुन्नी धान, वीरेन टुडू, धमरू महतो, राम मुंडा सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.