कॉलेज का पहला दिन ही बना आखिरी सफर, युवक की बस से कुचलकर मौत

रांची के डोरंडा कॉलेज जा रहे 18 वर्षीय छात्र सलमान सईद की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। खूंटी-रांची मुख्य पथ पर हुई इस घटना से इलाके में मातम पसरा है।

खूंटी. खूंटी-रांची मुख्य पथ पर तजना ढाबा के समीप बुधवार दोपहर बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक सलमान सईद की मौत हो गयी. मृतक शहर के पास स्थित पाशा कॉलोनी का निवासी था. जानकारी के अनुसार सलमान ने खूंटी प्लस टू स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची के डोरंडा कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन कराया था.

बुधवार को कॉलेज जाने का उसका पहला दिन था. परिजनों के अनुसार वह बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान तजना ढाबा के पास रांची की ओर से आ रही अमित नामक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है.

घटना के बाद पाशा कॉलोनी में मातम पसरा है. सलमान दो भाइयों में बड़ा था. उसके पिता सैयद अंसारी बाजार में कपड़ा आदि बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिजनों ने बताया कि बेटे के कॉलेज जाने को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन पहले ही दिन हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >