रनिया में बैग के अंदर क्या था? शक होने पर लोगों ने युवक को पकड़ा, मांस का नमूना जांच के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने एक युवक को साइकिल पर संदिग्ध बैग ले जाते हुए पकड़ा. शक होने पर तलाशी लेने की कोशिश की गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. बैग से मिले मांस की जांच की जा रही है.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के मरचा बाजारटांड़ में रविवार सुबह साइकिल से मांस बेचने पहुंचे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये युवक की पहचान टुटीकेल चुरदाग गिरजा टोली निवासी रसिका नमित मड़की (30) के रूप में हुई है.

बैग में मांस होने का लोगों को हुआ संदेह

जानकारी के अनुसार, युवक रविवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से मरचा बाजारटांड़ पहुंचा था. वह लेडीज बैग में करीब एक किलो मांस लेकर एक महिला के घर पहुंचा था. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों को उसके बैग में रखे सामान पर संदेह हुआ. लोगों ने बैग की तलाशी लेने का प्रयास किया.

बताया गया कि इसकी भनक लगते ही युवक बैग छिपाकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा. इस पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना रनिया पुलिस को दी.

पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. वहीं, पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को बुलाकर बरामद मांस का नमूना संग्रहित कराया गया है. मांस किस पशु का है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >