जंगली हाथी पहुंचा, ग्रामीणों ने खदेड़ा

एक जंगली हाथी शनिवार की रात शहर के नजदीक पहुंच गया.

खूंटी. एक जंगली हाथी शनिवार की रात शहर के नजदीक पहुंच गया. रात में हाथी खूंटी से सटे बेलाहाथी गांव पहुंचा. जहां लोगों ने रातभर जागकर हाथी को खदेड़ा. इसके बाद हाथी भूत गांव की ओर चला गया. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची. वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भगा दिया. हाथी के जंगल की ओर जाने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली. क्षेत्र में जंगली हाथी के आने की सूचना भर से आसपास के ग्रामीण भय के साये में रहे. ग्रामीण रात भर जाग कर हाथी से बचने का प्रयास करते रहे. हालांकि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. संभावना जतायी जा रही है कि रांची में पहुंचा हाथी ही इधर आ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >