खूंटी में जल योजनाओं को रफ्तार, 1678 स्थानों पर जलापूर्ति योजना का हुआ हैंडओवर

खूंटी डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की. उन्होंने लंबित जलापूर्ति योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

खूंटी: उपविकास आयुक्त सह जिला जल एवं स्वच्छता समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1678 स्थानों की जलापूर्ति योजनाओं का हैंडओवर किया जा चुका है. शेष योजनाओं का हैंडओवर भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिले के 154 गांवों को हर घर जल प्रमाणन प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष 34 गांवों का प्रमाणन अगस्त माह तक पूरा कर लिया जाएगा.

उपविकास आयुक्त ने सिंदरी पुरनानगर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना सहित अन्य लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किये जाए. साथ ही कोयनारा एवं जयपुर-बनई जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) की प्रखंडवार समीक्षा भी की गयी. इस दौरान अड़की एवं रनियां प्रखंड की प्रगति पर उपविकास आयुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए अगस्त माह में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जिला समन्वयक ने बताया कि जिले के 325 गांवों को ओडीएफ प्लस फाइव स्टार श्रेणी में शामिल किया जा चुका है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 301 शौचालयों का जियो टैगिंग कार्य पूरा किया गया है. वहीं, मुरहू स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में विद्युत कनेक्शन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है.

जलसहियाओं के मानदेय भुगतान पर बनी सहमति

बैठक में गोबरधन योजना एवं पीडब्ल्यूएमयू के संचालन में स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता बढ़ाने, योजनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित करने और जलसहियाओं के मानदेय भुगतान पर भी सहमति प्रदान की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, असैनिक शल्य चिकित्सक, लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में विद्यार्थी परिषद और विभिन्न सदनों का गठन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >