SIR-2026 : खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में लगा शिविर, दी गयी सुधार की जानकारी

खूंटी और तोरपा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित। पात्र नागरिक फॉर्म-6 और 8 के जरिए नाम जुड़वाने और सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

खूंटी. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत शनिवार को खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में 22 और 23 अगस्त को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इसके तहत शिविर में बीएलओ उपस्थित रहे तथा पात्र नागरिकों से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किया गया. उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देष पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ललन कुमार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने किया निरीक्षण

वहीं शिविर की व्यवस्था और कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों, उपस्थित मतदाताओं और शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनकी आयु एक अक्टूबर 2026 को अथवा उससे पहले 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा हो जाएगी तथा जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है. वे फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणा पत्र के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारतमाला और बेड़ो-खूंटी बाइपास सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का जनसभा, कहा - कृषि भूमि का एक इंच भी नहीं देंगे

फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन

मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में आवश्यक संशोधन, मतदान केंद्र परिवर्तन अथवा परिवार के सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध कराने के लिए पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने तथा आवश्यकता होने पर संबंधित बीएलओ के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र जमा करने का अपील किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >