खूंटी. जिले के लोटा गांव में गुरुवार को निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. वहीं कानूनी समस्याओं को लेकर निशुल्क परामर्श दिया गया. शिविर में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पुलिस संबंधित मामले, महिला उत्पीड़न, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्या तथा अन्य कानूनी विषयों पर परामर्श प्रदान किया गया. इस अवसर पर अधिवक्ता सुमित कुमार, अधिवक्ता अमृत कुमार सिंह, अधिवक्ता कुमार रौशन, अधिवक्ता मृणाल भगत, अधिवक्ता अर्पित राज तथा अधिवक्ता चैतन्य भूषण ने जानकारी प्रदान किया. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे.
ग्रामीणों को दी गयी कानूनी जानकारी
खूंटी के लोटा गांव में आयोजित कानूनी सहायता शिविर में ग्रामीणों को उनके अधिकारों और विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीण और अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network