वाहन जांच अभियान चलाया गया

खूंटी थाना के समक्ष प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

खूंटी. खूंटी थाना के समक्ष प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में विशेष कर दो पहिया वाहनों की जांच की जा रही है. जिसमें अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन नहीं किये जाने वालों को पकड़ा जा रहा है. जिसमें हेलमेट, वाहन के दस्तावेज, लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच की जा रही है. नियमों का पालन नहीं करने और दस्तावेज नहीं होने पर वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है. खूंटी पुलिस ने सोमवार को यातायात नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में 22 वाहनों को पकड़ा है. सभी वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिनों में खूंटी थाना के द्वारा 71 वाहनों को पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >