उदित सिंह बना चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन स्कूल तोरपा का टॉपर

आइसीएसइ 10वीं की परीक्षा में चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन स्कूल तोरपा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

तोरपा. आइसीएसइ 10वीं की परीक्षा में चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन स्कूल तोरपा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यालय का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा. कुल 62 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 61 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. उदित सिंह 87 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने. आर्यन सिंह राठौर 83 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे, अल्फिया नाज 80.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही. इसके अलावा आदित्य राज को 80.4 प्रतिशत, निशा रानी हेमरोम को 78.8 प्रतिशत, प्रियांसी केशरी को 78.2 प्रतिशत, आराधना केशरी को 77.4 प्रतिशत, शालिनी आईंद 75.6 प्रतिशत, उत्तम गुड़िया 75.2 प्रतिशत तथा काजल कुमारी 75 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप टेन में रहे. विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सुषमा तोपनो ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी.

98 प्रतिशत रहा न्यू स्कूल का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >