अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, कर्रा.

जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. कर्रा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसका इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतका की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के पांडू बिचना निवासी 37 वर्षीय हिरामुनी संगा (पति मरकस संगा) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार हिरामुनी संगा निजी कार्य से स्कूटी से धनामुंजी से जलटंडा की ओर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी पर उसका नियंत्रण खो गया. जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद कर्रा थाना की गश्ती पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. दूसरा हादसा तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत जापूद से कुदा-कर्रा पथ के बीच हुई. जिसमें एक स्कूटी पेड़ से टकरा गयी. जिसमें स्कूटी सवार सूरज हेरेंज (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सूरज स्कूटी में सवार होकर जापूद से अपने घर कुदा कर्रा जा रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >