DAV क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता: फुटबॉल में गोविंदपुर और बरियातू का दबदबा

खूंटी के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल और टेबल टेनिस में गोविंदपुर और बरियातू की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है.

खूंटीः DAV पब्लिक स्कूल, खूंटी में मंगलवार से दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन डीएवी खूंटी के प्रिंसिपल मनोजेश्वर कुमार ने क्रीड़ा ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन और खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाकर किया.

तीसरे स्थान के मुकाबले में DAV खूंटी ने पुंदाग को हराया

प्रतियोगिता के पहले दिन बिरसा कॉलेज मैदान में फुटबॉल मुकाबले हुए. जिसमें अंडर-17 बालक वर्ग में TCI गोविंदपुर ने डीएवी पुंदाग को 4-0 से हराया. अंडर-19 बालक वर्ग में भी गोविंदपुर ने पुंदाग को 2-0 से पराजित किया. वहीं डीएवी बरियातू ने डीएवी खूंटी को 3-0 से शिकस्त दी. तीसरे स्थान के मुकाबले में डीएवी खूंटी ने पुंदाग को 1-0 से हराया. शेष फुटबॉल मैच बुधवार (22 जुलाई) को खेले जाएंगे. वहीं, खूंटी हेल्थ क्लब में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टेबल टेनिस में अंडर-14, 17 और 19 बालिका वर्ग में टीसीआई गोविंदपुर की टीमों ने जीत दर्ज की, जबकि बालक वर्ग में गोविंदपुर और बरियातू की टीमों ने बाजी मारी.

विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

विजेता टीमों को प्रतियोगिता पर्यवेक्षक एसके पाठक और डीएवी खूंटी के प्रिंसिपल मनोजेश्वर कुमार ने सम्मानित किया. इस दौरान मौके पर डीएवी पुंदाग के प्रिंसिपल तापस घोष, केंद्रीय विद्यालय और एकलव्य मॉडल स्कूल के प्राचार्य, प्रबंधन समिति की सदस्य सीमा जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, एसके मिश्र, मृत्युंजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >