खूंटी में ई-ग्राम स्वराज और निर्णय पोर्टल संचालन को लेकर वीएलई का प्रशिक्षण शुरू

तोरपा प्रखंड में ई-ग्राम स्वराज और निर्णय पोर्टल के संचालन के लिए वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसका उद्देश्य पंचायतों में डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत करना है.

सतीश शर्मा की रिपोर्ट

तोरपा (खूंटी): पंचायतों में डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड सभागार तोरपा में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल एवं निर्णय पोर्टल के संचालन से संबंधित वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ. प्रशिक्षण में रानिया, कर्रा और तोरपा प्रखंड के वीएलई एवं बीपीसी शामिल हो रहे हैं. प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

इस अवसर पर बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि पंचायतों में डिजिटल प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज और निर्णय पोर्टल का प्रभावी संचालन आवश्यक है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग करते हुए समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन प्रविष्टियां सुनिश्चित करने की अपील की. जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमोद राम के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए पोर्टलों के उपयोग में दक्षता बढ़ाना है.

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सह सीएससी मैनेजर सतीश कुमार महतो ने ई-ग्राम स्वराज और निर्णय पोर्टल पर योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि, कार्य एवं वित्तीय विवरणों के संधारण, अभिलेखों के अद्यतन और रिपोर्ट तैयार करने सहित अन्य तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि समय पर और सही ऑनलाइन प्रविष्टियां योजनाओं की पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक पंचायती राज मोहम्मद तौफीक ने किया. वहीं प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया. प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पोर्टलों पर नियमित रूप से जानकारी अपडेट करने और डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >