कर्रा. कर्रा प्रखंड मुख्यालय में एक लाख लीटर क्षमता वाली जलमीनार रहने के बावजूद डेढ़ साल से जलापूर्ति नहीं हो रही है. इसके कारण कर्रा चौक, ब्लॉक चौक, कर्रा मुस्लिम मुहल्ला, पोस्ट ऑफिस रोड़, डाकघर, बड़ाईक टोली, नीचे बस्ती, मुंडा टोली, कटहल टोली, मिशन डेरा, महतो टोली सहित अन्य बस्ती में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है. इसके कारण क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं. क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पेयजल आपूर्ति विभाग इस पर ध्यान भी नहीं दे रहे हैं. जिसके कारण समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है. इससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. जिसके कारण आसपास के कुआं और चापानल का जलस्तर नीचे चला गया है. जिसके कारण लोग पानी को लेकर लोग इधर-उधर भटक रहे हैं. कर्रा पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा से बात करने पर उन्होंने कहा कि पेयजल कि समस्या काफी गंभीर है. कर्रा के पेयजल एवं स्वच्छता समिति में राशि की कमी है. हालांकि पेयजल की समस्या को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर जलमीनार से कर्रा वासियों को पेयजल सप्लाई किया जायेगा.
कर्रा में जलमीनार से नहीं हो रही है जलापूर्ति

कर्रा में जलमीनार से नहीं हो रही है जलापूर्ति
Copied link
एक लाख लीटर क्षमता वाली जलमीनार रहने के बावजूद डेढ़ साल से जलापूर्ति नहीं हो रही है.