ग्राम प्रधानों को दी गयी पेसा नियमावली की जानकारी

पेसा नियमावली के संबंध में जागरूकता को लेकर बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी.

तोरपा. पेसा नियमावली के संबंध में जागरूकता को लेकर बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न गांव से आये ग्राम प्रधानों को बीडीओ नवीन चंद्र झा एवं सीओ पूजा बिन्हा ने पेसा नियमावली की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने ग्राम प्रधान के चयन के मुद्दे पर भी जानकारी ली. बैठक में प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर उपुल बहा मुर्मू तथा अंकिता कुमारी सहित प्रखंड स्तरीय पारम्परिक हातु सभा संघ के अध्यक्ष उम्बलन तोपनो, एमानुएल तोपनो, बिलकन तोपनो, बेनिदिक नवरंगी, पहलवान सिंह, महेश सिंह, सुशील तोपनो, अमरदीप देमता, प्रदीप हेमरोम, मंगा पाहन, पतरस गुड़िया, टेटम पाहन, लोरेंस भेंगरा, मंगल मुंडा, सलीम गुड़िया, रिझा मुंडा आदि सहित विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान उपस्थित थे.

एचपीवी टीका की जानकारी दी गयी :

बैठक में रेफरल अस्पताल की प्रभारी डॉ अनुमिता रानी ने ग्राम प्रधान को एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाता है. उन्होंने कहा कि यह टीका बिलकुल सुरक्षित है तथा इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि इस टीका को लेकर गांव में कई तरह की भ्रान्ति फैलायी जा रही है. गांव के ग्राम प्रधान लोगों में जागरूकता लाने,इस टीका के प्रति फैली भ्रान्ति को दूर करने में मदद करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >