माता वैष्णो देवी मंदिर में कलश यात्रा और जगराता

साहू मोहल्ला मंदिर रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया.

तमाड़. साहू मोहल्ला मंदिर रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया. धार्मिक उल्लास के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से कलश यात्रा की शुरुआत की. जो बड़े तालाब तक पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई और कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके पश्चात महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए बाजे-गाजे के साथ मुख्य सड़क होते हुए गांव के गली-मोहल्लों से होकर पुनः मंदिर परिसर लौटीं. पूरे मार्ग में ””जय माता दी”” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक भावना का संचार होता है बल्कि समाज में सौहार्द और स्वच्छता का वातावरण भी बनता है. शाम को महाआरती और विशेष पूजा संपन्न हुई. रात्री में जगराता का आयोजन किया गया जिसमें रांची सहित अन्य जिलो व बिहार से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तिगीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >