बुंडू में एक से 10 मई तक लगेगा नवरात्र मेला, मांस-मछली की बिक्री पर रोक

पंच परगना क्षेत्र का प्रसिद्ध नौ दिवसीय नवरात्र मेला श्रीश्री राधा रानी मंदिर और मौसीबाड़ी मंदिर परिसर में एक मई से लगाया जायेगा.

बुंडू. पंच परगना क्षेत्र का प्रसिद्ध नौ दिवसीय नवरात्र मेला श्रीश्री राधा रानी मंदिर और मौसीबाड़ी मंदिर परिसर में एक मई से लगाया जायेगा. इस मेला को लेकर परंपरा ऐसी है कि पूरे बुंडू प्रखंड में नौ दिनों तक लोग शाकाहारी भोजन का प्रयोग करते हैं. हाट-बाजार और दुकानों में मांस-मछली और अंडा की बिक्री बंद रहती है. श्रीश्री राधा-कृष्ण मंदिर और मौसीबाड़ी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन दिन-रात होता है. पंचपरगना के अलावा पश्चिम बंगाल क्षेत्र की हरिकीर्तन टीम अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करते हैं. नवरात्र मेला के अवसर पर सर्कस, झूला, जादूगर के अलावा कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं. साथ ही भिखारी के भिक्षाटन पर रोक लगी रहती है. नवरात्र मेला आयोजन समिति की ओर से उसे प्रतिदिन राशन भोजन की व्यवस्था करायी जाती है. मछुआरों को भी मछली मारने पर पाबंदी रहती है. यह नवरात्र मेला पिछले 100 वर्षों से लगाया जा रहा है. मेला आयोजन समिति की ओर से तैयारी और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बैठक की गयी. इसमें शांति और सद्भावना के साथ नवरात्र मेला को संपन्न करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >