तोरपा में Teacher's Day की धूम, गीत-नृत्य और नाटक से विद्यार्थियों ने शिक्षकों का जताया आभार

शिक्षक दिवस के अवसर पर तोरपा के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

तोरपा. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये गये. संत तेरेसा मध्य विद्यालय में समारोह की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण और नाटक सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताया.

प्रधानाचार्य सिस्टर विनीता ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं.

मौके पर सिस्टर सुनीता, सिस्टर करेसेंसिया, मार्टिना सुरीन, रजनी बागे, सुगंती, सरोज, हीरामनी, जुएल तोपनो, लूसी बाड़ा, निर्मला, सुनीता गुड़िया, पुष्पा तोपनो समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे.

इधर, सामुएल इन्फैंट हार्ट एकेडमी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. प्रिंसिपल प्रेमिका भेंगरा और सचिव आइडी मार्शल मुंडू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया. सचिव मार्शल मुंडू ने शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी. अंत में बच्चों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >