स्कूली विद्यार्थियों ने देखी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और संस्कृति

तोरपा प्रखंड के लोहाजिमी गांव का विश्व भर से आये 100 हाइस्कूल विद्यार्थियों ने दौरा किया.

तोरपा. तोरपा प्रखंड के लोहाजिमी गांव का विश्व भर से आये 100 हाइस्कूल विद्यार्थियों ने दौरा किया. आइआइएम रांची के यंग चेंज मेकर प्रोग्राम 4.0 द इग्नाइट एडिशन के तहत आये विद्यार्थियों ने ग्रामीण इमर्शन का अनुभव लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी पृष्ठभूमि के छात्रों में ग्रामीण समझ और संवेदनशीलता विकसित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने उन्हें संबोधित करते हुये क्षेत्र की जमीनी चुनौतियों और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इसके बाद छात्रों ने लोहाजिमी गांव का भ्रमण किया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जनजातीय संस्कृति व लोक-परंपराओं को करीब से समझा. गांव में छात्रों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. इमर्शन के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, लाख की खेती, ऑर्गेनिक मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों को देखा. वहीं ग्रामीणों की दैनिक जीवन शैली से रूबरू हुये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >