खूंटी में अब सड़क पर नहीं रुकेंगी यात्री बसें, 4 बस संचालकों पर कार्रवाई; नए स्टैंड में होगा ठहराव

खूंटी में अब यात्री बसें सड़क पर नहीं रुकेंगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पंचायत ने विशेष अभियान चलाया है। सड़क किनारे बस रोकने वाले 4 बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

खूंटी. शहरी क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या दूर करने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सोमवार को नगर पंचायत की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के तहत शहर में अनियंत्रित रूप से रुकने वाली यात्री बसों को नामकुम स्थित नवनिर्मित बस पड़ाव में भेजकर निर्धारित स्थल पर ठहराव सुनिश्चित कराया गया.

सड़क किनारे बस रोकने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान सड़क किनारे जहां-तहां बस रोकने वाले संचालकों को नए बस पड़ाव में जाने का निर्देश दिया गया. प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने वाले चार बस संचालकों के विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गयी.

नगर पंचायत ने स्पष्ट किया कि निर्धारित बस पड़ाव में यात्री बसों के ठहराव की व्यवस्था नियमित रूप से लागू रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

जाममुक्त शहर बनाने में सहयोग की अपील

नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दिप्रिया मिंज ने बस मालिकों, चालकों और यात्रियों से शहर को जाममुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में नगर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने यात्री बसों का ठहराव केवल निर्धारित नए बस स्टैंड में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >